BLOG DESIGNED BYअरुन शर्मा 'अनन्त'

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2024

ज्योति पर्व है

दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाएं
माँ लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे ☺

#हिंदी_हाइकु

हवाई दीप 
चंद्रमा को खोजते 
उड़न दस्ते। 

नभ में गश्त
हवाई दीपकों की 
चंद्र लापता।

देहरी दीप
घटती बढ़ती लौ
इन्तजार की ।

रंग रोगन 
नवीन वस्त्र धारे
खुश दीवारें।

रॉकेट झड़ी
भू से अम्बर तक 
विद्युत् लड़ी।

आतिशबाजी
अम्बर प्रांगण में 
सजी रंगोली।

द्वार पे मंडा 
लक्ष्मी चरण चिन्ह 
आशा के दीप।

पोते को मिली
दादा की वसीयत 
आंखों का दान । 

जी उठे फिर
करके अंगदान
बुझे दीपक। 

अंधी सुरंगें
लगी जगमगाने
नैन जो पाये।

रविवार, 2 अक्टूबर 2022

शादी प्रस्ताव

हिंदी हाइकु /सेनेरयु
*********
शादी प्रस्ताव-
कार्यक्षेत्र मिलाये 
बेटी का पिता
*सुनीता अग्रवाल नेह*
17/5 /22

मंगलवार, 21 सितंबर 2021

पितर पक्ष


दादू का श्राद्ध
दादीजी की यादों का
खुला पिटारा

पहला श्राद्ध
याद करे बहुएँ
सास के ताने

सास  का श्राद्ध
खट्टी मीठी यादों की
खुली पोटली
सुनीता अग्रवाल नेह