BLOG DESIGNED BYअरुन शर्मा 'अनन्त'

रविवार, 17 मई 2020

कोरोना काल -1


लॉक डाउन -
घर घर पहुँची 
फूलों की गंध 

कहीं पास ही
एम्बुलेंस की ध्वनि -
 प्रार्थना में माँ
08/05/2020

ऑरेंज जोन -
द्वार पे दादी बाँधे 
नीम की डाली 

लाख के पार
कोरोना मृत्यु ग्राफ -
यही प्रलय ?
7/5/2020

लॉक डाउन-
दस्तक उपरांत
लंबी खामोशी

lockdown -
sound of a doorbell
then silence

09/04/2020


लॉक डाउन -
सन्नाटे को भेदती 
उड़ी पतंग 

lockdown-
a kite above
flies higher and higher 
03/04/2020

विकास दौड़
 गति अवरोधक 
को वी द 1 9 
24/03/2020

जाना है गाँव
पटरी पे रोटियाँ
प्रतीक्षारत

खोज रहीं हैं
गाँव जाने का रास्ता -
ट्रैक पे रोटी

09/05/2020





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें