BLOG DESIGNED BYअरुन शर्मा 'अनन्त'

बुधवार, 15 अप्रैल 2015

आरक्षण का पुल



 पाट न पाई
आरक्षण का पुल
जात  की खाई ।

चुनावी खेल
जाति समीकरण
संसद रेल  ।

वर्ग सामान्य
काम मिला न स्कूल
धिक्कारे कुल ।

मेघा औसत
आरक्षण सौगात
बाबू से ठाट । 








मिटेगा भेद
आरक्षण सन्देश
हारा  उद्देश्य ।

हरि  के पट
खोलेगा आरक्षण
अछूत प्रश्न । 


सम्भावनाये








शनिवार, 11 अप्रैल 2015

ऋतुराज के गीत


रात की रानी
छेड़ती सरगम
रात वीरानी  ।

सोयी दुनिया
देती रही पहरा
रात की रानी ।

कंक्रीट वन
उगी कोमल दूर्वा
लौटा जीवन